Site icon Grand Gumber News

सरकंडा पुलिस का प्रहार: 9 बदमाश गिरफ्तार, फरार आरोपी भी दबोचे,मोहल्लों में उपद्रवियों पर चला अभियान, सरेराह उठक-बैठक कराई गई…

बिलासपुर :- सरकंडा थाना क्षेत्र में उपद्रवियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इलाके में शांति भंग करने वाले 9 बदमाशों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर मोहल्लों में हुड़दंग मचाने वाले बदमाशों की धरपकड़ की।अभियान के दौरान चिंगराजपारा, रपटा चौक, चांटीडीह और अशोक नगर में उपद्रव कर रहे 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में परमेश्वर उर्फ पुक्की, सागर साहू और प्रहलाद मराठा जैसे फरार अपराधी भी शामिल हैं, जो पहले से दर्ज अपराध में वांछित थे।थाना प्रभारी निलेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सख्ती दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की।सरेराह लोगों के बीच बदमाशों की उठक-बैठक कराकर पुलिस ने साफ संदेश दिया कि मोहल्लों में उपद्रव करने वालों की अब खैर नहीं।आरोपियों में सैय्यद सद्दाम अली, जयसिंह राजपूत, गोलू गंधर्व, रोशन ध्रुव, दिनेश निर्मलकर, कृष्ण कुमार कैवर्त्य और नवल वर्मा शामिल हैं।सभी बदमाशों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार की जाएगी।

Exit mobile version