
बिलासपुर :- सरकंडा पुलिस ने नाग नागिन तालाब बहतराई के पास रेड कर राजेन्द्र साहू को गिरफ्तार किया।उसका साथी रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय भागने में सफल रहा।तलाशी में आरोपी के पास 25 अविल इंजेक्शन, 100 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 130 नित्राजेपाम टैबलेट बरामद हुई, कुल कीमत 6,506 रुपये। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।एसपी बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि इन दवाओं के गलत इस्तेमाल से नशा और स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है।




