
बिलासपुर :- सरकंडा पुलिस ने फर्जी चेक के ज़रिये ₹70 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने दूसरे के खाते से फर्जी चेक जारी कर एचडीएफसी बैंक में रकम आहरण की थी। पुलिस ने बैंक के 2 कर्मचारियों समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।प्रकरण में आरोपी एडवर्ड थॉमस, रितेश केशरवानी, सोनल खुंटे और आरती यादव शामिल हैं। बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से रकम आहरण का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि यह रकम एचडीएफसी बैंक गुड़गांव शाखा के एक कंपनी खाते से फर्जी चेक द्वारा निकाली गई थी। मामले की गंभीरता देखते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




