Site icon Grand Gumber News

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तलवार लहराते बदमाश को दबोचात्योहारों से पहले अशांति फैलाने वालों पर सख्त निगरानी

सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तलवार के साथ अशांति फैलाने वाले आरोपी शिवांश उर्फ शिवा पाण्डेय को गिरफ्तार किया। आरोपी हाथ में तलवार लेकर एक महिला को धमका रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और तलवार जब्त कर ली।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सरकंडा पुलिस का कहना है कि इसी तरह क्षेत्र में गश्त और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version