Site icon Grand Gumber News

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ कारोबार पर कसा शिकंजापीकअप में लोड ₹1.95 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

सरकंडा पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बलिहारी चौक निवासी अनिल यादव के कब्जे से पीकअप वाहन में लोड सिल्वर की चादर और बिजली तार सहित ₹1.95 लाख का कबाड़ जब्त किया।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरकंडा क्षेत्र में दबिश दी। आरोपी कबाड़ को बेचने की तैयारी में था, लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर माल जब्त कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

Exit mobile version