Site icon Grand Gumber News

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तारगुलमोहर होटल के पास फड़ पर छापा, ₹20,300 नगद और ताश पत्तियां जप्त

त्योहारी सीजन में जुआ पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने गुलमोहर होटल के पास फड़ बनाकर जुआ खेल रहे छह आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ₹20,300 नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त कीं। गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश खैरवार, रवि नायक, दीपक वर्मा, रामप्रसाद केंवट, धनीराम सूर्यवंशी और भवानी बरेठ शामिल हैं। सभी के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version