Site icon Grand Gumber News

सरकंडा पुलिस की बड़ी सफलता एसी के कॉपर तार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार दो मामलों में 30 हजार का माल बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

सरकंडा पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष निर्मलकर अटल आवास बहतराई का निवासी है, जो एसईसीएल के मकानों और सीएमपीडीआई कार्यालय से एसी के कॉपर पाइप और तार चोरी करता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 30 हजार रुपए कीमत का कॉपर पाइप बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अशोक नगर क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने दोनों चोरी की घटनाओं को कबूल किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Exit mobile version