27 C
Bilāspur
Friday, March 27, 2026
spot_img

सरकंडा पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया चोरी का मामला प्रार्थी का पूर्व ड्राइवर ही निकला चोर, ₹9000 नगद बरामद

थाना सरकंडा पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण का त्वरित खुलासा करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई नगदी रकम बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान बिपिन मसीह निवासी घुरू शैलेन्द्र नगर, थाना सकरी के रूप में हुई है, जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रार्थी डॉ. शशि मिश्रा ने 5 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पूजा पार्क स्थित मकान में दिन के समय चोरी की घटना हुई। जांच में सामने आया कि घर में घुसा व्यक्ति प्रार्थी का पूर्व ड्राइवर ही था, जिसने पर्स में रखी ₹9000 की नगदी चोरी की थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी स्वीकार की, जिसके बाद नगदी बरामद कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles