Site icon Grand Gumber News

सरकंडा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ की कार्रवाई, 2 नाबालिक सहित 3 आरोपियों के पास अवैध इंजेक्शन बरामद।

सरकंडा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। 2 नाबालिग सहित 3 आरोपियो के पास से अवैध प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अशोकनगर में अलग-अलग स्थान में नशीले इंजेक्शन छिपाकर बेचे जा रहे हैं, जिसमें कुछ नाबालिक भी शामिल है। पुलिस ने घेराबंदी कर आईटीआई रोड नाला के पास एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम नन्हे सोनी था। अटल आवास अशोकनगर में रहने वाले नन्हे सोनी के पास से पुलिस को काले रंग की पॉलिथीन में 125 नग नशीले इंजेक्शन मिले। इसी तरह अशोकनगर स्थित प्रिया किराना स्टोर में नाबालिग के कब्जे से भी 125 नग नशीले इंजेक्शन मिले। डीएस कॉलेज के पीछे मेन रोड में एक और नाबालिग के पास से पुलिस को इतनी ही मात्रा में नशीले इंजेक्शन मिले। जाहिर है इस कारोबार में अब नाबालिगो की भी एंट्री हो चुकी है जो पुलिस के लिए चिंता का विषय है।

Exit mobile version