Site icon Grand Gumber News

सरकंडा पुलिस ने हथियार लहराकर लोगों को डराने के आरोप में चिंगराज पारा प्रभात चौक निवासी 19 वर्षीय चंद्रभान सिंह ठाकुर को पकड़ा

सरकंडा पुलिस ने हथियार लहराकर लोगों को डराने के आरोप में चिंगराज पारा प्रभात चौक निवासी 19 वर्षीय चंद्रभान सिंह ठाकुर को पकड़ा है। पुलिस के जनता से बेहतर होते संबंधों के कारण पुलिस को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिली थी कि प्रभात चौक चिंगराज पारा में एक युवक चाकू रखकर किसी अपराध को अंजाम देने के इरादे से खड़ा है। तत्काल पुलिस मौके पर में पहुंची जहां चंद्रमान सिंह ठाकुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके पास से एक बटन चाकू बराबर हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version