
सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई दो चोरी की वारदातों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी शिवराज यादव और एक विधि से संघर्षरत नाबालिग को हिरासत में लिया है।पहली शिकायत प्रकाश यादव ने दर्ज कराई थी, जिसमें उसके कमरे की खुली खिड़की से नकदी, मोबाइल और मंगलसूत्र चोरी होने की जानकारी दी गई थी। वहीं दूसरी शिकायत लालाराम केंवट ने दी थी जिसमें घर का ताला तोड़कर मोबाइल, नगदी और आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और सूचना पर खमतराई काली मंदिर के पास संदिग्ध स्थिति में दोनों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदातों की स्वीकारोक्ति की।आरोपियों की निशानदेही पर कुल ₹1,11,675 का चोरी का माल बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




