Site icon Grand Gumber News

सरकंडा में देर रात पार्टी पर पुलिस का शिकंजा शराब के नशे में हंगामा, 5 युवकों पर कार्रवाई

सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्रकार कॉलोनी में देर रात चल रही पार्टी के दौरान हंगामा मचाने वाले युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से शराब के नशे में धुत पांच युवकों को पकड़ा, जिनके साथ दो युवतियां भी मौजूद थीं। जांच में युवकों के शराब सेवन की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।पुलिस ने मौके पर मिले तीन वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी युवक-युवतियों को समझाइश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Exit mobile version