Site icon Grand Gumber News

सरकंडा में फांसी लगाकर दी जान, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया ,पारिवारिक तनाव में 40 वर्षीय व्यक्ति की खुदकुशी…

बिलासपुर- सरकंडा थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने घरेलू तनाव के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो छोटे बच्चे—एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा है और मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि वह बीते कुछ समय से पारिवारिक तनाव में था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक लंबे समय से मानसिक दबाव में था। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Exit mobile version