घर के सामने से स्कूटी पार करने वाले चोर जबड़ा पारा मुक्ति धाम चौक निवासी राजा वस्त्रकर को सरकंडा पुलिस ने पकड़ा है। पथरिया निवासी शैलेंद्र शर्मा मुक्तिधाम सरकंडा के पीछे किराया का मकान लेकर रहता है। 6 अक्टूबर की रात उसने अपनी काले रंग की स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। रात में कोई अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गया, जिसकी रिपोर्ट थाने में की गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि राजा वस्त्रकर उर्फ बॉय नाम का लड़का चोरी के काले रंग की स्कूटी में घूम रहा है। इसके बाद सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ तो उसके पास से शैलेंद्र शर्मा की स्कूटी बरामद हुई। पुलिस ने स्कूटी जप्त कर आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है।




