
बिलासपुर :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकण्डा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय और पुसके मोपका प्रभारी भावेश सेण्डे के नेतृत्व में टीम ने 22 गुण्डा और 6 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की।अभियान के दौरान चिंगराजपारा सुभाष चौक में हिमेश साहू उर्फ राहुल को धारदार चाकू लहराते पकड़ा गया। वहीं मोपका में दीपेन्द्र वर्मा 22.5 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत ₹4,450 के साथ हिरासत में लिया गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।इसके अलावा, विभिन्न स्थानों पर झुंड बनाकर उपद्रव करने वाले रोशन पटेल, आदर्श सेन, अजय पटेल, धीरज दास, आशीष यादव और राजा यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आगे भी इस तरह की सख्त कार्यवाही जारी रखने की बात कही है।




