Site icon Grand Gumber News

सरकण्डा पुलिस का बदमाशों पर शिकंजा चाकू-तलवार लहराने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार,फरार आरोपी भी दबोचा – सरेराह कराई उठक-बैठक…

बिलासपुर :- सरकण्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात विशेष अभियान चलाकर उपद्रवियों पर बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग इलाकों में झुंड बनाकर अशांति फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान चाकू-तलवार लहराते तीन युवक, फरार आरोपी सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार बदमाशों को न्यायालय में पेश करने से पहले पुलिस ने सरेराह कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय और पुसके मोपका प्रभारी भावेश सेण्डे की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। चिल्हाटी जैतखाम से छोटू उर्फ त्रिदेव केंवट और भोला उर्फ अमरजीत रात्रे को धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया। वहीं चांटीडीह में अजहर खान को चाकू लहराते दबोचा गया। इसके अलावा नौ अन्य उपद्रवी बदमाशों को भी इलाके से गिरफ्तार किया गया।इस दौरान थाना सरकण्डा में दर्ज अपराध का फरार आरोपी लोकनाथ उर्फ लक्खू उर्फ लोकेश राजपूत भी बटनदार चाकू सहित पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने ऐसे अभियान लगातार चलेंगे और उपद्रवियों को सरेआम सबक सिखाया जाएगा।

Exit mobile version