Site icon Grand Gumber News

सरकण्डा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार ग्राम नगोई से 32 पाव देशी शराब जप्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

सरकण्डा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम नगोई में चोरी-छिपे शराब बिक्री कर रहे शत्रुहन साहू उर्फ बबलू साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब कीमत करीब 2880 रुपये तथा बिक्री की रकम बरामद की गई।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस रेड कार्रवाई में पुलिस ने मौके से शराब जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version