Site icon Grand Gumber News

सरकारी काम करने वाले ठेकेदारों ने शेष राशि न मिलने पर बुधवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव किया।

विभाग के प्रभारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव से भी निवेदन किया है।

सरकारी काम करने वाले ठेकेदारों ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव कर दिया। उनका कहना है कि हमारे द्वारा कराए गए काम की राशि को रोक दिया है. जिससे हमारे सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है. लेबरों को तो पेमेंट करना ही होता है उसके अलावा बाजार से हमने जो उधार लिया है वह भी परेशान कर रहे हैं। लगातार शिकायत के बाद भी विभाग राशि जारी नहीं कर रही है; जिसके चलते हम मानसिक रूप से परेशान है।

ठेकेदारों ने कहा की शासन से निवेदन है कि जल्द से जल्द हमारा रुकी हुई राशि दे दिया जाए। वहीं विभाग के प्रभारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव से भी निवेदन किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए हमारी राशि जारी करवा दिया जाए।

Exit mobile version