Site icon Grand Gumber News

सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाया गया, लगातार शिकायतें और जांच के बाद प्रशासन की टीम गांव पहुँची।

जांजगीर–चांपा ज़िले के पामगढ़ क्षेत्र में सरकारी ज़मीन पर किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन ने हटवा दिया। मामला ग्राम पंचायत झूलन का है, जहां पीडीएस भवन के लिए प्रस्तावित भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा दोबारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं।ग्राम पंचायत झूलन में शासकीय भूमि लंबे समय से अवैध निर्माण किया जा रहा था। यह वही भूमि है, जिसे ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में पीडीएस भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया था।अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई के चलते तहसीलदार पामगढ़ ने पहले ही निर्माण रोकने का आदेश पारित किया था।

28 फरवरी को राजस्व न्यायालय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए।लेकिन आदेश का उल्लंघन करते हुए दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। लगातार शिकायतें और जांच के बाद प्रशासन की टीम गांव पहुँची। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति का निरीक्षण किया और आदेश की अवहेलना पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई शुरू की।तहसीलदार पामगढ़ के निर्देशन में जेसीबी मशीन लगाकर अवैध निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा ताकि किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version