Site icon Grand Gumber News

सरकारी दफ्तर में रिश्वतखोरी पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई डभरा के बीएमओ को 15 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर राजेंद्र कुमार पटेल को एसीबी की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बीएमओ अपने ही कार्यालय के बाबू उमेश कुमार चंद्रा से 15 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लियाशिकायतकर्ता उमेश कुमार ने एसीबी को बताया था कि उनके 81 हजार रुपए के यात्रा भत्ते (टीए/डीए) का भुगतान पहले ही हो चुका है, लेकिन भुगतान करने के बदले बीएमओ ने 32,500 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसमें से पहले 16,500 रुपए पहले ही वसूल किए जा चुके थे, जबकि बाकी रकम के रूप में 16 हजार रुपए और मांगे गए थे।शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने डभरा में जाल बिछाया और जैसे ही बीएमओ ने 15 हजार रुपए रिश्वत के रूप में स्वीकार किए, उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने मौके से रकम जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version