Site icon Grand Gumber News

सरकारी नौकरी की वैकेंसी न निकलने से परेशान छात्र ने की आत्महत्या

सरकारी नौकरी के लिए भर्ती नहीं निकलने से परेशान छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनों की उपस्थिति में रविवार को सिम्स में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।दुर्ग में रहने वाला राजकुमार साहू पिछले चार साल से दयालबंद नारियल कोठी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की। छात्र के दोस्त देवेंद्र ने बताया कि दो दिनों से राजकुमार परेशान रहता था। वह सरकारी नौकरी के संबंध में बातें करता था। साथ ही वैकेंसी नहीं निकलने से परेशान रहने की बात कहता था।कई बार उसने प्रतियोगी परीक्षा देकर थक जाने की बात कही थी। सिम्स में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version