Site icon Grand Gumber News

सरकारी शराब दुकानों के पास चखना सेंटर के लिए शुक्रवार को निकाली गई लॉटरी।

सरकारी शराब दुकानो के पास चखना सेंटर के लिए शुक्रवार को लॉटरी निकाली गई, जिले में 64 चखना सेंटर के लिए 22 अप्रैल तक ऑनलाइन फॉर्म जमा किए गए थे, इसका ऑनलाइन लॉटरी शुक्रवार को निकाला गया, कलेक्ट्रेट के मंथन सभागृह में लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने बड़ी संख्या में आवेदक मौजूद रहे। कलेक्टर की उपस्थिति में आबकारी विभाग ने लॉटरी प्रक्रिया पूरी की, ऑनलाइन सिस्टम से सभी 64 दुकानो को संचालन के लिए दे दिया गया है, सर्वाधिक बोली लिंक रोड और व्यापार विहार के शराब दुकान के पास के आहाता सेंटर के लिए आई।

दोनो के लिये दस दस आवेदन प्राप्त हुए थे, आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त दिनकर वासनिक ने बताया 64 आहाता सेंटर के लिए 305 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसका ऑनलाइन आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग में इस बात को लेकर खुशी है कि जो बेस प्राइस तय किया गया था उससे ज्यादा में दुकानों का आवंटन हुआ है। अब नियमों के अनुसार ही आहाता सेंटर का संचालन संचालकों द्वारा किया जाएगा।

Exit mobile version