Site icon Grand Gumber News

सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने शिक्षा विभाग और स्मार्ट सिटी मिलकर शुरू करने वाली है “90 प्लस” अभियान।

सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने शिक्षा विभाग और स्मार्ट सिटी मिलकर अभियान चलाने जा रहा है, जिसे मिशन 90 प्लस का नाम दिया गया है। इसके तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर समिति का गठन किया गया है, जिसमें एक्सपर्ट टीचरों की टीम बनाई गई है, जो प्रश्न पत्र बनाकर स्कूलों में बच्चों से टेस्ट लेकर उनकी शिक्षा का स्तर सुधारने प्रयास करेंगे, वही ब्लॉक स्तर पर स्तर सुधारने योजना बनाई गई है, शिक्षकों को विषय में पारंगत किया जाएगा और प्रैक्टिकल आधार पर शिक्षा देने उन्हें ट्रेंड किया जाएगा।

मिशन 90 प्लस का उद्देश्य है कि दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट 90 प्लस आए, ताकि स्कूल का स्तर सुधर सके। स्मार्ट सिटी और शिक्षा विभाग मिलकर इस योजना पर काम कर रहा है, ताकि सरकारी स्कूलों का गिरता शिक्षा का स्तर सुधारा जा सके और सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का आकर्षण बन सके, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि मिशन 90 प्लस स्कीम का क्रियान्वयन इसी सत्र में किया जाएगा।

Exit mobile version