Site icon Grand Gumber News

सरकारी 60 डिसमिल जमीन का एसडीएम ने कर दिया डायवर्सन

सरकारी जमीनों के ही फेर के मामला लगातार सामने आ रहे हैं ।वही अब ऐसा ही एक मामला तहसील रतनपुर के ग्राम घांसीपुर स्थित भूमि खातेदार किशनलाल की आधे एकड़ भूमि का है।जहां अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा द्वारा व्यपवर्तन का आदेश किया गया था। जिसमें शिकायत प्राप्त हुई कि उक्त जमीन का निस्तार पत्रक से पृथक नहीं हुआ है तथा वर्ज रकबा मिसल के रकबे से मिलान करने पर अधिक पाया गया। शिकायत के आधार पर अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर से पुनर्विलोकन की अनुमति मांगी गयी। पुनर्विलोकन की अनुमति पश्चात् पक्षकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया जिसमें उनके द्वारा सेना में सेवा के रूप में नूतपूर्व सैनिक को प्राप्त भूमि होना पाया गया,जिस पर प्रश्नाधीन भूमि राजस्व अभिलेख निस्तार पत्रक में बड़े झाड़ का जंगल मद में दर्ज होना तथा निस्तार पत्रक से पृथक नहीं होने एवं रकबा मिसल से अतिरिक्त होने के फलस्वरूप व्यपवर्तन आदेश के डायवर्सन को निरस्त करते हुए निर्माण कार्यों में रोक लगा दिया गया है।।

Exit mobile version