Site icon Grand Gumber News

सरजू बगीचा क्षेत्र में नशेड़ी लडको का गाली-गलौज करते हुए पथराव और तोड़फोड़ करने का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, तलाश जारी।

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुंडा गर्दी का लाइव वीडियो सामने आया है। देर रात असामाजिक तत्वों ने कॉलोनी में उत्पात मचाया। आपको बता दे कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरजू बगीचा में देर रात युवकों ने नशे की हालत में कॉलोनी में गाली गलौज कर तमाशा किया। जिसमें गाली गलौज करते युवकों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि युवकों द्वारा देर रात पथराव और तोड़फोड़ भी किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक से बड़ी संख्या में कॉलोनी में युवक पहुंचे थे। जिसकी शिकायत कॉलोनी वासियों के द्वारा सिविल लाइन थाने में की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version