
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर शासन के निर्देशानुसार 29अक्टूबर को सवेरे 6.30 बजे शहर में”एकता दौड़” का आयोजन किया गया । दौड़ में बिलासपुर नगर निगम क्षेत्रांर्गत आने वाले विद्यालयों के विद्यार्थी, स्काउट गाईड तथा एन.सी.सी. केडेट्स की उपस्थिति रही।

नेहरू चौक से एकता दौड़ प्रारंभ होकर सिम्स चौक से गोलबाजार होते हुए सेजेस लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में समाप्त हुई। इस एकता दौड़ में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त सहित जिला प्रशासन के समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहें।

कलेक्टर अवनीश शरण की अगुआई में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। नेहरू चौक से शुरू हुए दौड़ में सैकड़ों छात्रों ने एक साथ दौड़ कर एकता का संदेश दिया।





