Site icon Grand Gumber News

सरदार पटेल जयंती पर लोरमी में भव्य यूनिटी मार्चदेश की एकता और अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर लोरमी में भव्य यूनिटी मार्च निकाला गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एकता रथ से यात्रा की शुरुआत की। एनसीसी, एनएसएस और सैकड़ों विद्यार्थियों ने 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ वंदे मातरम और सरदार पटेल अमर रहें के जयघोष किए।

यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजपूत भवन में संपन्न हुई।कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने पौधारोपण कर स्वच्छता का संदेश दिया और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। श्री साहू ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों के एकीकरण से देश की एकता को मजबूत किया, वहीं श्री साव ने उन्हें किसानों का सच्चा नेता बताया और कहा कि यूनिटी मार्च लोरमीवासियों की एकजुटता का प्रतीक है।

Exit mobile version