
बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगंवा गांव में सरपंच साहिल मधुकर की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरपंच ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर गांव के एक व्यक्ति की निजी ज़मीन की बाउंड्री वॉल तोड़ दी। पीड़ित का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो सरपंच और उसके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौच करते हुए मारपीट भी की।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरपंच की गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से सरपंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित पक्ष ने मस्तूरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।सरगंवा गांव में हुई इस घटना ने पंचायत प्रतिनिधियों के आचरण पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों को अब प्रशासनिक हस्तक्षेप का इंतजार है।




