
जशपुर जिले के चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोस्कट में सोलर समरसिबल पंप स्टार्टर चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पंप स्टार्टर और ₹1000 नकद जप्त किया गया है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खेत से स्टार्टर चोरी कर उसे ₹4000 में बेच दिया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।




