30.6 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों का वेतन न मिलने पर विरोध प्रदर्शन

अशोक नगर सरकंडा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में प्रिंसिपल के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों का आरोप है कि उनके 12 महीने का वेतन नहीं दिया गया है। शिक्षकों ने प्रिंसिपल से बकाया वेतन दिलवाने की मांग की है। इससे पहले मंगलवार को भी शिक्षकों ने कलेक्टर कार्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष लिखित आवेदन देकर विरोध प्रदर्शन किया था। मीडिया से बात करते हुए अशोक नगर सरस्वती शिशु मंदिर की प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल प्रबंधन के पास पैसों की कमी होने के कारण वेतन के भुगतान में विलंब हो रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में इस वर्ष भारी कमी आ गई है। जो बच्चे पढ़ रहे हैं वे भी समय से फीस नहीं देते। इस कारण वेतन देने में विलम्ब हो रहा है। प्रिंसिपल ने कहा कि पैसे आते ही तुरंत शिक्षकों का वेतन दिया जाएगा। शिक्षकों ने बताया कि 12 महीने से उन्हें संस्था की तरफ से कोई वेतन नहीं दिया गया है।

बच्चों का भविष्य खराब न हो इस कारण वे लोग अब तक बिना वेतन के ही काम कर रहे हैं किंतु लंबे समय से वेतन न मिलने की वजह से परिवार की आर्थिक स्थिति अब खराब हो चली है। शिक्षिकाओं ने बताया कि इस संबंध में वे स्कूल प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुकी हैं और उन्हें लिखित आवेदन भी दे चुकी हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन की तरफ से उनकी समस्याओं का अब तक कोई निराकरण नहीं किया गया है इसलिए मजबूर होकर उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles