Site icon Grand Gumber News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य पर लाखों रुपए गबन करने का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचकर की कार्यवाही की मांग।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य पर लाखों रुपए गबन करने का आरोप लगा है। ग्राम लोहरसी में सत्यार्थ शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी में प्रधानाचार्य उमेश कुमार पर 16 लाख रुपए गबन करने का आरोप समिति के सदस्यों ने लगाया है। प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत लेकर समिति और आचार्य गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे, कलेक्टर से शिकायत कर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्यवाही करनी की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि, दस दिसम्बर दो हजार सत्रह से दो हजार तेइस तक उमेश कुमार प्रधानाचार्य के पद भार पर बने रहें, इस दौरान विभिन्न मदों से इन्होंने विद्यालय का लगभग सोलह लाख रुपय गबन किया है। कलेक्टर से अनुरोध किया गया हैं कि प्रधानाचार्य पर उचित कानूनी कार्यवाही कर विद्यालय की राशि वापस कराकर विद्यालय संचालन में सहयोग प्रदान किया जाए।

Exit mobile version