Site icon Grand Gumber News

सरहदी राज्यों से अवैध धान पकड़ा,40 क्विंटल जब्त जशपुर पुलिस की लोदाम टीम ने दो पिकअप वाहनों को धर दबोचा

जशपुर पुलिस ने लोदाम क्षेत्र में रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान झारखंड से आ रहे दो पिकअप वाहनों को रोककर कुल 40 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। धान बिना वैध दस्तावेज के लाया जा रहा था। वाहन चालकों की पहचान साजिद आलम और जिसान आलम के रूप में हुई। अवैध धान को तुरंत कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया गया।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में सरहदी राज्यों से अवैध धान परिवहन पर सतत नजर रखी जा रही है। अब तक 5 ट्रक, 17 पिकअप और 1 ट्रैक्टर से कुल 1451 क्विंटल अवैध धान पकड़ा जा चुका है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लोदाम हर्षवर्धन चौरासे और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version