Site icon Grand Gumber News

सराहनीय कार्य : 80 साल का बुजुर्ग और 6 वर्ष के भूले भटके बालक को डायल 112 ने कड़ी संघर्ष के बाद पहुंचाया घर।

डायल 112 को सूचना मिली कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 6 साल का बालक रास्ता भटक कर परेशान है। सिविल लाइन ईगल 2 की टीम 12 मिनट के भीतर बच्चों के पास पहुंच गई तो पाया कि बच्चा बहुत परेशान, डरा सहमा और रो रहा था । जिसे पानी पिलाकर शांति से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसका नाम गोपू रजक है। उसके पिता का नाम निमेष रजक और मां का नाम चंदा रजक है और वह मंगला में रहते हैं, जिसके बाद 112 की टीम ने उसकी मां को ढूंढ निकाला और बच्चे को उसके सुपुर्द किया। अपने गुम बेटे को वापस पाकर माँ के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।

इधर 80 साल का बुजुर्ग कुटी पारा मोपका सरकंडा में भटकता नजर आया। पता चला कि 80 साल की उम्र हो जाने की वजह से घर से निकला बुजुर्ग रास्ता भटक कर मोपका पहुंच गया। दोपहर में तेज गर्मी में परेशान बुजुर्ग की सूचना पाकर डायल 112 की टीम पहुंची लेकिन बुजुर्ग अपने घर का पता भी नहीं बता पा रहे थे। काफी कोशिश के बाद उनके घर देवरी खुर्द का पता लगाकर बुजुर्ग को उसके नाती और बहू के सुपुर्द किया गया। डायल 112 इस तरह से भी परेशान लोगों की मदद कर रही है।

Exit mobile version