Site icon Grand Gumber News

सरेराह किया हंगामा, पुलिस ने सिखाया सबक 10 बदमाश गिरफ्तार आम रास्ते पर कान पकड़ कर कराई उठक-बैठक, क्षेत्र में फैला सन्नाटा

सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक में बीती रात आपसी रंजिश को लेकर सरेराह विवाद कर रहे 10 बदमाशों को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। ये युवक समूह बनाकर आम रास्ते पर झगड़ा कर रहे थे और माहौल बिगाड़ने की कोशिश में थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर कुछ भाग निकले, लेकिन 10 को पकड़कर सख्त कार्रवाई की गई।बदमाशों की हरकतों से परेशान रहवासियों में सुरक्षा को लेकर डर का माहौल था, जिसे खत्म करने के लिए सरकंडा पुलिस ने सख्ती दिखाई।न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि सबक सिखाने के उद्देश्य से सरेराह सबके सामने कान पकड़कर उठक-बैठक भी करवाई गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और कानून का खौफ फिर से कायम हुआ।एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में हिमांशु श्रीवास, अमन लहरे, सहारा यादव समेत अन्य शामिल हैं। सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से पुलिस का स्पष्ट संदेश है— शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version