27.9 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

सर्व प्रथम शाला के छात्र छात्राओं व स्टाफ द्वारा संस्था प्रमुख वीना अग्रवाल व सचिव डा सत्यभामा अवस्थी का पुष्पों व अपने हाथ से बनाये ग्रीटिंग कार्ड्स

आनन्द निकेतन में नव वर्षोत्सव मनाया गया

आनन्द निकेतन दिव्यांग विद्यालय में नव वर्ष 2024 का स्वागत बहुत ही उत्साह पूर्ण माहौल में किया गया। सर्व प्रथम शाला के छात्र छात्राओं व स्टाफ द्वारा संस्था प्रमुख वीना अग्रवाल व सचिव डा सत्यभामा अवस्थी का पुष्पों व अपने हाथ से बनाये ग्रीटिंग कार्ड्स से स्वागत किया गया। संस्था की ओर से ठंड कौओं देखते हुए सभी बच्चों व स्टाफ को स्वेटर दिये गये। संस्था के नाम के बेजेज भी बनवाये गए हैं इस वर्ष जिन्हें आज उपस्थित सभी सदस्यों स्टाफ व छात्र छात्राओं को दिया गया। स्वयं अध्यक्ष द्वारा सचिव सत्यभामा अवस्थी, प्राचार्य शोभना शुक्ला, अनीता मिश्रा, हेमन्त डिक्सेना बाकी स्टाफ व कुछ बच्चों को बज लगाया गया। बच्चों को बिस्किट व टाफी वितरित की गई। छात्रों द्वारा की जा रही बागवानी जिसमें फूल व मौसमी सब्जी भाजी लगाई गई है। का अवलोकन वीना अग्रवाल द्वारा किया गया व छात्ती की सराहना करते हुए उन्हें पुरुस्कृत किया जायेगा। ऐसा कहा गया। स्टाफ द्वारा अपनी ओर से अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह् भेट किया गया। अध्यक्ष व सचिव ने आज बच्चों के साथ स्कूल में ही तैयार किये गए स्वादिष्ट भजिया मुंगोड़ी व हलवे का नाश्ता किया। बेज लगे स्वेटर पहन कर बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles