Site icon Grand Gumber News

सवारी ऑटो के खिलाफ माल वाहक वाहन चालकों ने खोला मोर्चा, बोले सवारी के साथ माल भी है ढोते; जिससे हो रहा हमारा नुकसान।

सवारी ऑटो के खिलाफ माल वाहक वाहन चालकों ने मोर्चा खोल दिया है, उनका कहना है की सवारी ऑटो वाले सवारी के साथ माल भी ढोते हैं, जिससे हमारे सामने भूखो मरने की नौबत आ गई है। संघ विरोध करते हुए शुक्रवार को यातायात थाने पहुंचा। यहां यातायात प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांग पूरी करने आग्रह किया है। माल वाहक वाहन संघ का कहना है कि हमारे सामने पेट पालने में दिक्कत हो रही है, जबकि हम सवारी भरते हैं तो ₹5000 जुर्माना काटा जाता है, रोजाना ₹500 कमाना मुश्किल हो रहा है तो जुर्माना कहां से भरेंगे, हमारी मांग है की सवारी ऑटो वालों को केवल सवारी भरने की ही इजाजत दिया जाए।

माल ढोने का काम हमें सौंप दिया जाए। उनका कहना है कि बैटरी, डीजल, पेट्रोल ऑटो वाले माल और सवारी दोनों लेते रहे हैं इससे हमारे सामने आजीविका की समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि शनिवार से एक जवान तैनात किया जाएगा जो इस पर निगरानी करेगा। वही माल वाहक संघ का कहना है यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version