Site icon Grand Gumber News

सहायक ग्रामीण विस्तार अधिकारी की परीक्षा हुई संपन्न,बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हुए शामिल, सरल प्रश्नों ने अभ्यर्थियों के चेहरों में लाई खुशी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा रविवार को सहायक ग्रामीण विस्तारअधिकारी के लिए परीक्षा आयोजित की गई इस परीक्षा के लिए हजारों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए जिन्होंने व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होकर शासकीय नौकरी की ओर अपना कदम बढ़ाया है। समय-समय पर शासकीय विभागों में रिक्त पड़ी पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है जहां अभ्यर्थी परीक्षा के माध्यम से इन पदों पर काबिल होने के लिए अग्रणी होते हैं इसी घड़ी में रविवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा रविवार को सहायक ग्रामीण विस्तार अधिकारी के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया । इस दौरान बिलासपुर जिले में 152 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।जिसमें 46033 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था।जिसमें 32238 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।वही तेरह हजार अभ्यर्थी उपस्थित रहे।हालांकि परीक्षा के प्रति अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया।और परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि ज्यादातर सवाल छत्तीसगढ़ और पंचायत से पूछे गए थे।लिहाजा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद सभी अभ्यर्थियों के चेहरों में खुशी नजर आई। परीक्षा संबंध में जानकारी देते हुए बिलासपुर के समन्वय ने बताया कि परीक्षार्थियों की उपस्थिति लगभग 70 से 75% रही वही सभी परीक्षा केदो में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। सहायक ग्रामीण विस्तर अधिकारी की परीक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे तो वहीं सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया था यही वजह है सभी परीक्षा केदो में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई

Exit mobile version