30.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

सहायक शिक्षक बनेगे प्राईमरी स्कूल प्रधान पाठक

बिलासपुर। जिले में सहायक शिक्षकों को लंबे समय से लंबित पदोन्नति का लाभ मिलने वाला है। प्राथमिक स्कूलों में प्रधान पाठक के लगभग 120 पद रिक्त हैं, जिनके लिए पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने ब्लॉकों से वरिष्ठता सूची मांगी है। सूची के अंतिम रूप में आते ही जिला स्तर पर मेरिट सूची तैयार कर पदोन्नति की औपचारिकताएँ आगे बढ़ाई जाएँगी। जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षकों की पदोन्नति लंबे समय से रुकी हुई थी। कई शिक्षक सेवानिवृत्ति तक पहुँच गए, लेकिन उन्हें प्रधान पाठक पद का लाभ नहीं मिल सका। इस स्थिति को देखते हुए अब विभाग ने नई पहल की है, ताकि शिक्षकों को समय पर प्रमोशन दिया जा सके। वर्तमान में बिलासपुर जिले के कई स्कूलों में प्रधान पाठक पद खाली हैं। इस दौरान कई प्रधान पाठक सेवानिवृत्त हुए, लेकिन रिक्त पदों पर पदोन्नति नहीं हुई। इसकी वजह से कई प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के संचालन पर भी असर पड़ा। अब सहायक शिक्षक इन पदों के लिए वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी ब्लॉकों से वरिष्ठता सूची और आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। ब्लॉकों की सूची मिलते ही जिला कार्यालय मेरिट सूची तैयार करेगा और योग्य सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने बताया कि जैसे ही ब्लॉकों की वरिष्ठता सूची प्राप्त होगी, पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित पदोन्नति अब जल्द पूरी कर ली जाएगी, जिससे शिक्षकों को अधिकार मिलने के साथ-साथ स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था भी मजबूत होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles