Site icon Grand Gumber News

सहायता समूहों के लिए बैंकर्स को मिला मार्गदर्शन, लखपति दीदियों की संख्या बढ़ाने पर फोकस बिलासपुर में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन, 50 से अधिक शाखा प्रबंधकों ने लिया हिस्सा

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व सहायता समूहों के बैंक क्रेडिट लिंकेज को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा बैंक अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राजीव गांधी सभा कक्ष में आयोजित हुई, जिसमें ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार से नियुक्त नेशनल रिसोर्स पर्सन श्री गगन बिहारी भुयां ने एनआरएलएम कांसेप्ट, ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रक्रिया और आरबीआई मास्टर सर्कुलर पर सरल भाषा में प्रशिक्षण दिया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि बैंकों की सहभागिता से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने बताया कि बैंकों के सहयोग से अब तक 24,000 दीदियां लखपति बन चुकी हैं और इस वर्ष यह संख्या 40,000 के पार ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस सामाजिक और आर्थिक अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुछ शाखा प्रबंधकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामेन्द्र सिंह गुर्जर ने किया। इसमें एसबीआई अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश उरांव, एनआरएलएम राज्य प्रतिनिधि नियति ध्रुव, एफएलसी प्रतिनिधि एस.एम. देशकर सहित 50 से अधिक बैंक शाखा प्रबंधक एवं एफएलसीआरपी शामिल हुए।

Exit mobile version