29.9 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन तोखन साहू ने खेल और कला को बताया विकसित भारत की नींव

बिलासपुर के बहतराई खेल स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का भव्य और रंगारंग समापन हुआ। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खेलों को स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला बताया। महोत्सव में बिलासपुर और मुंगेली जिले से 12 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर उन्होंने पहली बार आयोजित सांसद खेल महोत्सव की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए जल्द ही सांसद कला महोत्सव शुरू करने की घोषणा की।अपने संबोधन में तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए हर नागरिक का स्वस्थ और फिट रहना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मोबाइल से दूरी बनाकर खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और कम से कम एक खेल नियमित रूप से जरूर अपनाएं।महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बोरा दौड़, नींबू दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित पारंपरिक और स्थानीय खेलों को शामिल किया गया, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

इन खेलों ने न सिर्फ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग का भी संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ने पारंपरिक खेलों को नया मंच दिया है और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाया है।

वहीं जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आयोजन को जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण समापन अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। आयोजकों ने विश्वास जताया कि भविष्य में इस महोत्सव का दायरा और व्यापक होगा और यह खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles