Site icon Grand Gumber News

साइबर ठगी का शिकार हुई डॉक्टर, सीनियर के नाम पर कर दिए रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर।

सिम्स की डॉक्टर के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाने क्षेत्र का है। सिम्स मे पदस्थ महिला डॉक्टर को व्हाट्सएप मे उसके सीनियर को अर्जेंट 30 हजार की जरुरत है, लिखकर मेसेज भेजा गया। जिस पर महिला डॉक्टर ने उस नंबर पर ऑनलाइन 30 हजार ट्रांसफर कर दिया। उसके बाद अज्ञात ठगी करने वाले आरोपी ने महिला डॉक्टर को फिर उसके सीनियर के नाम से 30 हजार रूपये की जरुरत होने का मैसेज भेजा जिसके बाद महिला डॉक्टर को संदेह हुआ। संदेह होने पर महिला डॉक्टर ने अपने सीनियर डॉक्टर से बात की। तब सीनियर ने कहा कि उसके द्वारा ऐसा कोई भी मेसेज नहीं भेजा गया है। तब महिला डॉक्टर को अपने साथ हुए ठगी का एहसास हुआ और डॉक्टर ने कोतवाली थाने मे अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Exit mobile version