
साईं मंदिर रेलवे स्टेशन के पास मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही तारबाहर पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो में दो युवक एक व्यक्ति की पिटाई करते दिखाई दे रहे थे।पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों अयाज उर्फ अल्फाज और रवि राज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।




