Site icon Grand Gumber News

‘साईकिल से सफर स्वच्छ बिलासपुर योजना’ दम तोड़ता दिख रहा है..!!

साईकिल से सफर स्वच्छ बिलासपुर योजना देखरेख और सही ढंग से क्रियान्वयन के आभाव में दम तोड़ता दिख रहा है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने रेंट साइकल योजना के तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर किराए पर साईकल देने की शुरुआत की है ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाई जा सके. लेकिन इसकी जानकारी देने वाला यहाँ कोई नहीं है।

जी न्यूज की टीम आधे घण्टे खड़ी रही। दर्जनों लोग पूछते दिखे, साईकल कैसे मिलेगी, प्रक्रिया क्या है, बताने वाला कोई नही था, जबकि सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है. जानकारी के अभाव में इसका लाभ शहरवासियों को नहीं मिल पा रहा है जिससे लोगों में नाराजगी है। कहीं दूसरी योजना की तरह यह भी प्लॉप साबित ना हो जाए इसके लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।

Exit mobile version