Site icon Grand Gumber News

साई भक्तों द्वारा साईं बाबा की पालकी बुधवार को धूमधाम से निकाली, 14 वर्ष पहले की थी मंदिर की स्थापना।

साई भक्तों द्वारा साइ बाबा की पालकी बुधवार को धूमधाम से निकाली गई, चिंगराजपारा में 14 साल पहले 3 जुलाई को साईं मंदिर की स्थापना की गई थी, उसके बाद से हर वर्ष पालकी यात्रा निकली जाती है, साईं मंदिर से चिंगराजपारा, लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर होते हुए नगर भ्रमण कराया गया।पालकी यात्रा में कन्याओ, महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, बैंड की धून पर सभी नाचते गाते बाबा की पालकी में शामिल हुए, भक्तों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 जुलाई को स्थापना दिवस के अवसर पर पालकी यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें क्षेत्रवासी बड़े उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।

Exit mobile version