Site icon Grand Gumber News

साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने उत्पादन और ऑफटेक में बनाया नया रिकॉर्ड, मेगाप्रोजेक्ट्स के दम पर 167.7 एमटी उत्पादन, ऊर्जा जरूरतों को मिलेगी मजबूती

साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन, ऑफटेक और ओवरबर्डन रिमूवल तीनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने 18 मार्च 2026 को ही पिछले वित्त वर्ष के कुल कोयला उत्पादन को पार कर लिया और अब तक 167.7 मिलियन टन उत्पादन हासिल कर लिया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है।इस उपलब्धि में गेवरा, दीपका और कुसमुंडा जैसे मेगाप्रोजेक्ट्स का अहम योगदान रहा।

वहीं सेंट्रल इंडिया कोलफील्ड्स, रायगढ़ और कोरबा क्षेत्रों ने भी उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।ओवरबर्डन रिमूवल में कंपनी ने 350 मिलियन क्यूबिक मीटर का स्तर पार कर भविष्य के उत्पादन के लिए मजबूत आधार तैयार किया है। ऑफटेक के क्षेत्र में भी 17 मार्च 2026 तक 171.3 मिलियन टन का आंकड़ा हासिल कर लिया गया, जो पिछले वर्ष से 4.5 प्रतिशत अधिक है।सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि कंपनी देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और गर्मी में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए उत्पादन व आपूर्ति को और तेज किया जा रहा है।

Exit mobile version