Site icon Grand Gumber News

सागरदीप कॉलोनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित,सुविधाओं से वंचित वासियों ने कर दिया अवैध कॉलोनी घोषित

बिलासपुर: उसलापुर स्थित सागर दीप कॉलोनी मे रहने वाले रह वासियों ने कॉलोनी को अवैध कॉलोनी घोषित कर दिया है कॉलोनी वासियों का कहना है कि सालों से यहां पर लोग रह रहे हैं लेकिन मूलभूत सुविधा से वंचित है स्थिति ऐसी है कि कॉलोनी वासियों को खुद चंदा कर मूलभूत सुविधा दूर करनी पड़ती है बिजली के पोल घरों से सटे हुए हैं इसके साथ ही बिजली के खंभे नहीं होने की वजह से खुद व्यवस्था कर लोहे के पाइप लगा दिए गए हैं रोड की स्थिति ऐसी है

कि आने जाने में खास समस्या का सामना करना पड़ रहा है बारिश के दिनों में गंदा पानी घर में घुस रहा है रहवासियों का कहना है कि हम समय पर टैक्स पटाते हैं बिजली बिल पटाते हैं बावजूद इसके यहां पर किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है रात में कॉलोनी अंधेरे के शिकार में आ जाता है कई बार बिजली विभाग जाकर इसकी शिकायत की गई है लेकिन अभी तक कोई निराकरण के प्रयास नहीं किए गए हैं

जिससे कॉलोनी वीडियो में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है बिलासपुर स्थित सागरदीप कॉलोनी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है खराब सड़कों की वजह से लोगों को शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है कई बार आवेदन देने के बाद भी अभी तक उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ है

सोचने वाली बात यह है कि जहां एक तरफ स्वच्छता सुरक्षा की बीम बजाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ यह भी देखने को मिल रहा है कि एक कॉलोनी ऐसा भी है जहां पर लोग लगभग 20 साल से छोटी-छोटी समस्याओं से जूझ रहे हैं अब देखना यह होगा कि आखिर सागरदीप कॉलोनी रहवासीयो की समस्या कब हल होगी।

Exit mobile version