26.2 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

साप्ताहिक जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

बिलासपुर, मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जनदर्शन में शामिल होकर लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में सबसे अधिक मामले आवास से संबंधित रहे। कई लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति न मिलने, निर्माणाधीन मकान की राशि अटकने और मकानों की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें कलेक्टर के सामने रखीं।

कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्राथमिकता से जांच कर समाधान के निर्देश दिए। इसके साथ ही जमीन विवाद से जुड़े भी कई प्रकरण जनदर्शन में सामने आए। ग्रामीणों ने बताया कि उनके नाम पर वर्षों से चली आ रही जमीन अब भी रिकॉर्ड में अपडेट नहीं हुई है या अन्य लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राजस्व अमले को निर्देशित किया कि हर मामले की तह तक जाकर शीघ्र निपटारा करें जनदर्शन में अनुकंपा नियुक्ति के भी अनेक आवेदन प्राप्त हुए।

कई आवेदकों ने बताया कि उनके परिजनों की सेवा में मृत्यु के बाद लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया लंबित है। कलेक्टर ने ऐसे मामलों की तत्काल जांच कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार लाभ देने के लिए कहा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जनदर्शन आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और उन्हें प्राथमिकता से सुलझाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक फरियादी के मामले का निष्पक्ष और त्वरित निराकरण किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles