Site icon Grand Gumber News

साप्ताहिक जनदर्शन मे अपनी समस्याए लेकर पहुंचे प्रार्थी, आनलाइन पंजीयन मे किसानो को हो रही है दिक्कत

मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन में अलग–अलग समस्याएँ लेकर बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। जनदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, राजस्व, तकनीकी और अन्य समस्याएँ कलेक्टर के समक्ष रखीं। जनदर्शन में इस बार ज़्यादातर शिकायतें आवास संबंधी रहीं।कुछ लोगों ने पुराने घर जर्जर होने और नए आवास की ज़रूरत को लेकर भी गुहार लगाई। इसी के साथ धान खरीदी में पंजीयन से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को लेकर भी ग्रामीणों और किसानों ने शिकायतें कीं।किसानों ने बताया कि पोर्टल पर नाम नहीं दिखने, आधार–लिंक की समस्या, और पंजीयन की प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण वे धान बेचने से वंचित हो रहे हैं।

कुछ किसानों ने यह भी कहा कि कई बार वे साइबर कैफे और सहकारी समितियों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। जनदर्शन में अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं।कुछ लोगों ने मोहल्ले और मुख्य मार्गों पर अवैध कब्जों की वजह से आवागमन बाधित होने और नालियों के बंद होने की बात कही।बाज़ार क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण से यातायात और पार्किग समस्या बढ़ने की शिकायत भी की गई कुछ किसानों ने अपने खसरा नंबर पोर्टल पर शो न होने की शिकायत भी रखी।जनदर्शन के अंत में कलेक्टर ने कहा कि सभी आवेदकों की समस्याएँ सहानुभूति और गंभीरता से सुनी गई हैं, और संबंधित विभागों को समयबद्ध और उचित निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version