Site icon Grand Gumber News

सामुदायिक भवन के लिए किया गया भूमि पूजन, मिलेगी क्षेत्र वासियों को सुविधा,नगर पंचायत तिल्दा मे बह रही विकास की बयार

छत्तीसगढ़ सरकार लगातार नगर निगम नगर पंचायत में विकास की राह को आगे बढ़ा रही है और लगातार यहां बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रयास हो रहे हैं खासतौर पर जिन क्षेत्रों में विकास बढ़ चुका है वहां राशि जारी कर तेजी से विकास कार्य करने की दिशा में पहला हो रही है इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद तिल्दा के सभी वार्डो में बनने वाले सामुदायिक भवनों में दस लाख रूपये की लागत से बनने वाले प्रथम भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम वार्ड 2 ओवरब्रिज के पास सासाहोली में सम्पन्न किया गया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण के बाद यहां विभिन्न कार्य संपन्न हो सकेंगे जिससे क्षेत्र वासियों को काफी सुविधा होगी।

Exit mobile version