Site icon Grand Gumber News

सामूहिक निकाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन,आठ जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न, सामाजिक सहभागिता के माध्यम से कार्यक्रम किया गया संपन्न

बज्मे ख़्वातीन और सुकून फाउंडेशन की जानिब से बिलासपुर में इज्तेमाई निकाह का प्रोग्राम मुनक्किद किया गया । इमलीपारा रोड स्थित भवन में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में समाज के आठ जोड़ों का निकाह कराया गया।

इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां खर्चों में बचत होती है तो वहीं आर्थिक समस्या से भी परेशान नहीं होना पड़ता है सभी के आपसी भाईचारे के प्रयास से या सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया है

हालांकि आयोजकों का मानना है कि आगे भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे ताकि जरूरतमंद परिवारों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Exit mobile version